सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

 सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के गेबुआ खास कालाढूंगी निवासी 36 वर्षीय राकेश की बाइक बेलपडाव के पास दुर्घटना ग्रस्त हो गई। उसे उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया गया कि राकेश की मौत से उसकी पत्नी और दो बच्चों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *