अयोध्या जाने के लिए सुबह कुमाऊं के इस बसअड्डे से मिलेगी बस

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड परिवहन निगम के हल्द्वानी डिपो ने श्रीराम धाम अयोध्या के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। रविवार को सुबह छह बजे हल्द्वानी बस अड्डे से बस रवाना की गई। इस मौके पर डिपो एआरएम सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि यह बस अयोध्या शाम सात बजे पहुंचेगी। सुबह छह बजे अयोध्या से चलेगी। इस मौके पर डिपो इंचार्ज इंदिरा भट्ट, भूपेंद्र जोशी, बीडी सांगुड़ी, आनंद शुक्ला, गौरव जोशी, मनमोहन नेगी,  कौशल जोशी, एलडी भट्ट, अमित कुमार, रामप्रकाश यादव, विवेक कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *