समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में डाक्टर दंपति मनोज कांडपाल और ऐश्वर्या कांडपाल के पुत्र ने गुरुवार को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की उम्र 15 साल थी जो दसवीं कक्षा का छात्र था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुखानी पुलिस। बताया गया कि किशोर के पिता नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग में तैनात रह चुके हैं।











