समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में मुखानी कोतवाली में होटल त्रिशूल में बुलडोजर चलाया गया। इस होटल में पिछले दिनों 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस मामले में छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में होटल का रसोई घर और स्टोर को क्षतिग्रस्त किया गया।











