रिटायर्ड शिक्षक के घर से 35 लाख के जेवरात चोरी

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में लालकुआं के बिंदुखत्ता के सुभाष नगर स्थित दवाई फार्म में चोरों ने रिटायर्ड शिक्षक के घर को निशाना बनाकर 35 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात के दौरान चोरों ने परिवार के सदस्यों को उनके कमरों में बाहर से बंद कर दिया और दूसरे कमरे का ताला तोड़कर जेवरात समेट ले गए। शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त गोधन सिंह बिष्ट के अनुसार, चोरी की वारदात 18 नवंबर बुधवार देर रात 12 से दो बजे के बीच हुई। घर में उनकी पत्नी और तीन बहुओं के आभूषण एक कमरे में रखे थे। चोरों ने पहले परिवार के सदस्यों के कमरों की कुंडियां बाहर से बंद कीं। इसके बाद धारदार औजार से जेवरात वाले कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे बॉक्स खंगाल लिए। पीड़ित ने बताया कि रात करीब 1:40 बजे बेटों ने फोन कर कमरों के दरवाजे बाहर से बंद होने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने ऊपर पहुंचकर सभी कमरों की कुंडियां खोलीं। घर की तलाशी लेने पर जेवरात वाले कमरे का ताला टूटा मिला और बॉक्स से सभी आभूषण गायब थे। चोर सोने के झुमके, टॉप्स, पौंजी, नथ, माला, अंगूठियां, मांगटीका और फूली समेत करीब 25 तोला सोने के आभूषण ले गए। इसके अलावा चार तोला चांदी की चार पायल, तीन लोगों के कंगन, दो बिछुए और एक अंगूठी भी चोरी हुई है। चोरों ने बाहर से बंद कर दी थीं परिवार के सदस्यों के कमरों की कुंडियां 25 तोला सोना और चार तोला चांदी के आभूषण लेकर फरार हुए चोर वरिष्ठ समाजसेवी हर्ष बिष्ट के अनुसार, चोरी गए आभूषणों की कीमत 35 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement