समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
27 अक्टूबर से से 31.10.2026 तक बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित 2nd All India Fire Service Sports Meet-2026* में फायर स्टेशन हल्द्वानी से *FW दिव्या डांगी एवं FM त्रिलोक सिंह बिष्ट* द्वारा प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।
1- उक्त प्रतियोगिता में FW दिव्या डांगी ने *52 मंजिला Stair Run* प्रतियोगिता में फुल फायर फाइटिंग गियर के साथ प्रतिभाग करते हुए *स्वर्ण पदक (Gold Medal)* तथा कैजुअल गियर के साथ प्रतिभाग करते हुए *रजत पदक (Silver Medal)* प्राप्त कर जनपद नैनीताल एवं उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया।
2- FM त्रिलोक सिंह बिष्ट द्वारा ग्रुप इवेंट के अंतर्गत आयोजित *Truck Pull* प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए *कांस्य पदक (Bronze Medal)* प्राप्त किया गया। इस उपलब्धि पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* द्वारा दोनों खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत, लगन एवं समर्पण के साथ नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया।











