पुलिस ने ड्राई डे के दिन शराब बेच रहे तीन युवक गिरफ्तार किए

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी सीज*

दिनांक *02 अक्टूबर 2026 को गांधी जयंती* के अवसर पर घोषित ड्राई डे के दौरान *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* के निर्देशन में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में *कोतवाली हल्द्वानी चौकी भोटिया पड़ाव एवं कोतवाली काठगोदाम पुलिस* द्वारा अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी चेकिंग करते हुए *कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से कुल 145 टेट्रा पैक/पाउच देशी शराब* बरामद की गई। साथ ही अवैध शराब के परिवहन में *प्रयुक्त 01 स्कूटी को धारा 72 आबकारी अधिनियम* के अंतर्गत कब्जे में लेकर सीज किया गया।

*1- चौकी भोटिया पड़ाव पुलिस की कार्रवाई:*

चौकी भोटिया पड़ाव पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में अभियुक्त रजत दिवाकर निवासी वेलाजलि लॉज, थाना हल्द्वानी एवं राजू पांडे निवासी वर्कशॉप लाइन, थाना हल्द्वानी को पुलिस टीम उप निरीक्षक कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव ,कांस्टेबल सतबीर सिंह कांस्टेबल विजय भारद्वाज ,कांस्टेबल मुकेश सिंह कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह के द्वारा गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से कुल 90 क्वार्टर देशी मसालेदार शराब (टेट्रा पैक) बरामद की गई।इस संबंध में अभियुक्त रजत दिवाकर के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम तथा अभियुक्त राजू पांडे के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त रजत दिवाकर द्वारा शराब के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को धारा 72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पुलिस कब्जे में लेकर सीज किया गया।

*2- कोतवाली काठगोदाम पुलिस की कार्रवाई:*

कोतवाली काठगोदाम पुलिस द्वारा काठगोदाम से हैड़ाखान जाने वाले मार्ग के प्रथम बैंड पर पुलिस टीम उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह मेहता, कांस्टेबल मोहन जोशी, कांस्टेबल करतार सिंह चेकिंग के दौरान अभियुक्त दिनेश कुमार वहलिया, निवासी टगर व्यूरा, काठगोदाम को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 55 टेट्रा पाउच देशी माल्टा शराब बरामद हुई। कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0 121/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।