राष्ट्रीय स्तरीय के सरस मेले में स्टॉल लगाने का मौका, 20 नवम्बर तक करा सकते हैं पंजीकरण

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जनपद नैनीताल में राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला 2026-27 का आयोजन 24 नवम्बर से 03 दिसम्बर 2026 तक एमबी इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए मेला पंजीकरण एवं आवंटन समिति द्वारा स्टॉल आवंटन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। मेले में व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अभी 10 कमर्शियल स्टॉल शेष हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक उद्यमियों एवं व्यवसायियों से अपील की है कि वे सरस मेले में अपने उत्पादों एवं व्यावसायिक गतिविधियों के प्रदर्शन हेतु स्टॉल आवंटन के लिए 20 नवम्बर 2026 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। स्टॉल आवंटन एवं पंजीकरण से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8755052509 पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement