समाचार शगुन उत्तराखंड
मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के ब्लाक अध्यक्ष आनंद सिंह रावत का आज हृदयगति रुकने से निधन हो गया। 51 वर्षीय रावत को आज प्रात सीने में दर्द के बाद सरकारी हस्पताल ले गये जहां डाक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।6 दिन पूर्व ही उनकी माता जी का निधन हुआ। स्वर्गीय रावत चतुर्थ वर्गीय वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री भी रहे। अपने पीछे दो बेटों और पत्नी को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के जिला मंत्री सोमपाल सिंह, शिक्षक नेता नवेंदु मठपाल, सिंचाई विभाग के दीवान सिंह बिष्ट,हरीश पपने,मोहित राठौर,ललित सती,वीरेंद्र पांडे,बृजमोहन रावत,नवीन घिल्डियाल,दिलीप सिंह मेहता,चंदन बिष्ट,दर्शन अधिकारी,राम सिंह बोरा,देवेंद्र सिंह रजवार,पंकज मेंदोलिया,कमला शर्मा, ललित जोशी ने शोक व्यक्त किया।











