हल्द्वानी: भीषण गर्मी का असर, ट्रांसफार्मर को ठंडा करने‌ को लगाया कूलर

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड दिए हैं। बीते कुछ दिनों में तापमान 40 से 42 डिग्री तक जा पहुंचा है। बिजली पानी का रोना अलग ही है। ऐसे बिजली विभाग के लिए भी मुसीबत खड़ी हो गई है। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए महकमा सर्तकता बरत रहा है। इसके मद्देनजर टीपीनगर बिजलीघर में हाल ही में लगाये गये उच्च क्षमता वाले टांसफार्मर के लिए कूलर पंखे की व्यवस्था की गई है। बिजली विभाग के अफसरों के अनुसार ट्रांसफार्मर की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाये जा रहे हैं।

Advertisement

 

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement