मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के झनकईया में अपने हाथ से चाय बनाकर लोगों को पिलाई

समाचार शगुन उत्तराखंड 

 

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के झनकईया क्षेत्र में लोगों को खुद चाय पिलाई। सुबह के समय मुख्यमंत्री अचानक शंकर राय चायवाले की चाय की दुकान में रुके और अपने हाथों से चाय बनाकर गरमा-गरम चाय का लुत्फ उठाया। इतना हीं नहीं वहां मौजूद स्थानीय लोगों को भी अपने हाथों से चाय पिलाई। मुख्यमंत्री को अपने बीच चाय बनाते और परोसते देख टपरी पर मौजूद लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने चाय की चुस्कियों के साथ वहां मौजूद दुकानदारों,युवाओं और स्थानीय लोगों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने लोगों का हाल-चाल जाना,उनकी समस्याएं सुनीं और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का फीडबैक भी लिया।इस दौरान प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement