समाचार शगुन उत्तराखंड

कुमाऊं में क्रिकेट प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हल्द्वानी के जीएनजी मैदान से क्रिकेट के गुर सीख के भारतीय टीम के कप्तान लक्ष्य राय चंदानी को एशिया कप में कप्तानी मिलने पर उनकी एकेडमी और गोंडा में उनके परिजनों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भारतीय टीम ए ग्रुप में पाकिस्तान,क्षनेपाल, यूएई की टीम शामिल है। भारतीय टीम छह नवंबर को अपना पहला मैच नेपाल से खेलेगी। लक्ष्य के चयन पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष दीपक मेहरा,सचिव किरण वर्मा रौतेला,पूर्व बी सी सी आई उपाध्यक्ष महिम वर्मा,जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित हृदयेश, कोषाध्यक्ष कमल पपने,अल्मोड़ा सचिव हर्ष गोयल,जी एन जी क्रिकेट एरिना के निदेशक पूजा कांडपाल,दिग्विजय सिंह,नरेंद्र अधिकारी,आनंद बिष्ट,मनोज भट्ट ने खुशी जताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
