विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को बरेली रोड स्थित दून कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विकसित भारत की थीम पर वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सी.बी.एस.ई., हल्द्वानी के अध्यक्ष सुनील कुमार जोशी_ तथा _वरिष्ठ समाजसेवी अमरनाथ जोशी जी_ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सी.बी.एस.ई. सिटी कोऑर्डिनेटर, हल्द्वानी मंजू जोशी_ तथा _हरगोविंद सुयाल इंटर कॉलेज के भूतपूर्व प्रधानाचार्य खीम सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।

विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल संस्कार और विकसित भारत की परिकल्पना पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर प्रस्तुत कार्यक्रमों द्वारा यह भी दर्शाया गया कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में विद्यार्थी और शिक्षक क्या योगदान दे सकते हैं। अंत में प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी ने विद्यालय के विजन डॉक्यूमेंट और मिशन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं से सभी को अवगत कराया। इस अवसर पर डायरेक्टर पल्लव शाह, सेक्रेटरी प्रोफेसर भुवन लाल शाह, चेयरपर्सन चित्रा शाह, प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी, उप-प्रधानाचार्या गीता जोशी, गीता अधिकारी, चित्रा पटवाल, कन्नू दरमवाल, दीपा करायत सहित समस्त शिक्षकगण, बड़ी संख्या में अभिभावक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।