हल्द्वानी में यहां मिट्टी भरे ट्रक से कुचलकर युवक की मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में मिट्टी भरे टिप्पर से कुचलकर युवक की मौत हो गई। इस मामले में प्रशासन की लापरवाही भी उजागर हुई है। दरअसल बड़े वाहन चोरी छिपे ग्रामीण इलाके वाले मार्गों से मिट्टी, रेता लेकर दिनभर दौड़ते हैं। जानकारी के अनुसार चांदनी चौक घुड़दौड़ा निवासी मोहन राम (37) पुत्र स्व.बहादुर राम पेशे से मजदूर था। वह अपनी 15 वर्षीय बेटी के साथ गांव में रहता था। बीते गुरुवार की शाम करीब पांच बजे मोहन राम पैदल चावल लेकर घर जा रहा था। इस बीच रकसिया नाले से मिट्टी लेकर टिप्पर ग्रामीण मार्ग से बहुत तेजी से जा रहा था। हरिपुर जमन सिंह की सड़क पर टिप्पर ने मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलते ही एसएसआई महेंद्र प्रसाद, टीपीनगर चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से शव को मोर्चरी भिजवाया। चौकी इंचार्ज दीपक बिष्ट ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से टिप्पर चालक को पकड़ वाहन सीज कर दिया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *