समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में नैनीताल रोड पर एमबीपीजी कॉलेज के बाहर एक युवक ने साथी युवती को थप्पड़ जड़ दिए। इसका वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जानकारी के अनुसार मामला बुधवार देर रात का है। युवक एक के बाद एक थप्पड़ युवती को जड़ता दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार कॉलेज के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हालांकि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
