वीआईपी ड्यूटी में यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद, एसपी क्राइम ने ली अफसरों की ब्रीफिंग

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

वीआईपी ड्यूटी में यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद, एसपी क्राइम ने ली अफसरों की ब्रीफिंग

डॉ. मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशानुसार आज दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को *डॉ. जगदीश चन्द्र पुलिस अधीक्षक अपराध यातायात नैनीताल* द्वारा कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हाॅल में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय के हल्द्वानी कार्यक्रम भ्रमण के दौरान ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को वीआईपी भ्रमण को सकुशल एवं निर्विघ्न संपन्न कराए जाने के संबंध में ब्रीफिंग की गई।

*1- मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान सुरक्षा के सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं तथा प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति सतर्क रहें।

*2-* सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से पहुंचकर पूरी मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करें।

*3-* भ्रमण मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखी जाए तथा आमजन को अनावश्यक असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

*4-* निर्धारित रूट का पूर्व निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए।

*5-* संभावित भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर भीड़ को व्यवस्थित रखा जाए।

*6-* सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय बनाए रखें तथा किसी भी महत्वपूर्ण सूचना को तत्काल संबंधित उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएं।

*7-* किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन एवं वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार रखी जाएं।

*8-* ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

उक्त ब्रीफिंग में *श्री रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल, श्री रविकांत सेमवाल क्षेत्राधिकारी रामनगर, श्री विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी लालकुआं, श्री गौरव किरार सीएफओ, श्री हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, निरीक्षक अभि०सूचना नैनीताल* समेत ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी कर मौजूद रहे।