छात्रसंघ सचिव के समर्थक का सिर फोड़ने वाले राजपुरा और तिकोनिया के युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के MBPG कॉलेज हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव के अंतिम दौर के दौरान दो गुटों के बीच मारपीट की घटना सामने आई, जिसे मौके पर मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्काल हस्तक्षेप कर नियंत्रित किया गया। घटना में राधे गुप्ता नामक छात्र के चोटिल हुआ था। मामले का संज्ञान SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा तत्काल लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए कि *चुनाव की आड़ में किसी भी प्रकार की मारपीट, दबंगई अथवा अराजकता करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव द्वारा उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों को चिन्हित किया गया। चिन्हित युवकों के विरुद्ध धारा 172 BNSS के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है। साथ ही घटना में शामिल अन्य अराजकतत्वों को भी वीडियो फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर चिन्हित किया जा रहा है तथा उनकी गिरफ्तारी की कार्यवाही जारी है।प्रारंभिक जांच में पकड़े गए अनिकेत चरण, निवासी राजपुरा और दीपक बोरा, निवासी तिकोनिया कैनाल रोड‌ सचिव पद के प्रत्यशी भविष्य रावत के समर्थक बताए गए हैं। आरोप है कि दिन के समय इनके द्वारा दूसरे सचिव पद के प्रत्याशी सार्थक रस्तोगी के समर्थकों के साथ मारपीट की गई थी। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Advertisement

पुलिस टीम—

1. उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव, थाना हल्द्वानी
2. कांस्टेबल विजय भारद्वाज
3. कांस्टेबल मुकेश सिंह
4. कांस्टेबल धीरेंद्र सिंह

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement