समाचार शगुन उत्तराखंड

उत्तराखंड में साइबर ठगों ने लोगों को वाटसअप पर पानी का कनेक्शन काटने का संदेश भेजकर धोखाधड़ी के लिए जाल बिछाया है। लोगों को निशाना बनाने के लिए साइबर ठगों ने सोमवार को कई उपभोक्ताओं को WhatsApp पर ऐसा संदेश भेजे जाने की सूचना सामने आई, जिसमें बिल का भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई। साथ ही संदेश सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। संपर्क करने के लिए एक नंबर भेजा गया है। इस नंबर पर काल करते ही आपकी रकम खाली हो सकती है। इसका पता चलते ही जल संस्थान के देहरादून मुख्यालय तक हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारियों को आदेश जारी कर उपभोक्ताओं से सावधान रहने की अपील की गई है। जरूरत पड़ने पर पुलिस को सूचित करने को कहा गया है।
