समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
मतदाता गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत मतदेय स्थलों पर नियुक्त बी०एल०ओ० (Booth Level Officers) के हैल्पिंग हैण्ड (Helping Hands) के रूप में तैनात किए गए समस्त कार्मिकों को उनके दायित्वों की समाप्ति या कार्य पूर्ण होने पर मूल विभागों के लिए तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है। 26 सितंबर से ऐसे कार्मिक अपने मूल विभागों में सेवा देंगे। इस संबंध निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने आदेश जारी किए हैं।
