यहां कार खाई में गिरने से ज्वैलर्स की मौत

समाचार शगुन उत्तराखंड 

पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट रोड पर पर जामिरपानी के पास बुधवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार हरीश लाल वर्मा (52), निवासी रूईना, पुत्र परम लाल वर्मा की मौत हो गई। मृतक वड्डा बाजार में स्वर्ण आभूषण की दुकान चलाते थे। वह कार से रिश्तेदारी में जा रहे थे कि कार 150 मीटर खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव‌ कब्जे में लिया।