राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले हादसा, कांग्रेस कार्यकर्ता की लोहे का पिलर गिरने से मौत

समाचार शगुन उत्तराखंड 

देहरादून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शुक्रवार को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले बड़ा हादसा हो गया। सनातन धर्म इंटर कालेज बन्नू रेसकोर्स में कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान लोहे का पिलर गिरने से कांग्रेस कार्यकर्ता अमर सिंह मेहता की मौत हो गई। इससे पहले गंभीर रूप से घायल मेहता को सीएमआइ अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के न्यूरो सर्जन डा.महेश कुड़ियाल ने उनके निधन की पुष्टि की। अमर सिंह मेहता महानगर महामंत्री आलोक मेहता के पिता हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here