हरेला त्योहार पर मेयर और नगर आयुक्त ने रानीबाग चित्रशिला घाट में किया पौधरोपण

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में लोकपर्व हरेला के शुभ अवसर पर नगर निगम के महापौर गजराज बिष्ट ने चित्रशिला घाट रानीबाग पर विद्युत शवदाह गृह परिसर पर वृहद वृक्षारोपण किया। महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि हरेला पर्व मानव और प्रकृति के बीच संतुलन का संदेश देता है। वृक्षारोपण मात्र एक आयोजन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और स्वस्थ वातावरण देने का एक संकल्प है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी गणमान्य जनों ने प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए पर्यावरण को हरा-भरा रखने का सामूहिक प्रयास किया। इस नेक कार्य में नगर आयुक्त परितोष वर्मा, नितेश तिवारी, मां शीतला मंदिर कमेटी अध्यक्ष सचिन साह,  गोपाल भट्ट, विक्रम अधिकारी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *