हल्द्वानी में महिला को 2.25 लाख रुपए का चूना लगाया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रामपुर रोड बजवालपुर निवासी महिला को 2.25 लाख रुपये का चूना लगा दिया। 15 जुलाई बुधवार को हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी महिला ने कहा है कि सरकारी कर्मचारी बताकर उसे झांसे में लिया गया। साइबर ठग ने कुछ दिन पहले खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर उनका विश्वास जीत लिया। उसने पैसे की जरूरत बताकर विभिन्न माध्यमों से 2.25 लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि जब रुपए वापसी की बात करने के लिए संपर्क किया तो बात नहीं हुई। इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *