समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

संगीत नाटक अकादमी और सांस्कृतिक श्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र नई दिल्ली (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) के सहयोग से राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् की सार्ध शती (150वीं जयन्ती) पर पूरे देश में 150 स्थानों पर एक साथ कई नाटकों का मंचन।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में दि आनंदा अकादमी में कालिदास जयंती पर देशभक्ति से ओत-प्रोत नाटक “क्रांति गीत:वन्दे मातरम्” का भव्य आयोजन में किया गया गया। लगभग 40 रंग कर्मियों व बाल कलाकारों से सुसज्जित ,कालिदास रचित “अभिज्ञान शाकुन्तलम्” और वन्दे मातरम् से संबंधित घटनाओं का प्रभावशाली ढंग से मंचन किया। नाटक का निर्देशन सांस्कृतिक श्रोत एवं प्रशिक्षण केन्द्र नई दिल्ली के जिला श्रोत व्यक्ति डॉ.डी.एन.भट्ट और विद्यालय के निदेशक व रंगकर्र्मी भूपेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा किया गया। नाटक में वरिष्ठ रंगकर्मी हरीश चंद्र पांडे, घनश्याम भट्ट, राजीव कुमार शर्मा, डाॅ.डी.एन. भट्ट, ललित कर्नाटक, शम्भू दत्त साहिल, मनोज जोशी, भूपेंद्र सिंह बिष्ट,गौरव जोशी तथा भास्कर भौर्याल आदि ने उत्तराखंड के प्रमुख स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमिकाओं को मंच पर जीवंत किया।समारोह के मुख्य अतिथि नैनीताल के लोकसभा सांसद अजय भट्ट जी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नई पीढ़ी को आजादी के आंदोलन से सीखना चाहिए कि किस तरह से नि: स्वार्थ भाव से देश की सेवा की जा सकती है। समारोह को उत्तराखंड सरकार में दर्ज़ा राज्य मंत्री मोहन पाठक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार रविशंकर शर्मा , प्रदीप बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, से. नि.वन संरक्षक कुबेर सिंह बिष्ट, कर्नल दीपक जोशी,, हिमांशु मिश्रा आदि उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ उत्तराखंड के स्वतंत्रता सेनानी श्री राम सिंह बिष्ट और जोगाराम आर्या जी के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती दीक्षा बिष्ट,राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बद्रीपुरा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुशीला उप्रेती, आनंदा अकादमी की प्रधानाध्यापिका माया बिष्ट, गौरव जोशी, ललित कर्नाटक, भास्कर भौर्याल, राजीव कुमार शर्मा आदि का योगदान सराहनीय रहा।



