सुभाषनगर का संजय, शीशमहल का निश्चल शराब पीकर वाहन चलाते गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल पुलिस ने बीती देर रात तक वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 253 वाहनों के चालान किए। इनसे 66,700 रुपए का जुर्माना वसूला गया। तीन वाहन चालकों के डीएल निरस्तीकरण की रिपोर्ट संभागीय परिवहन विभाग को प्रेषित की गई। वहीं काठगोदाम पुलिस ने थानाध्यक्ष विमल मिश्रा के नेतृत्व में नरीमन तिराहा काठगोदाम में रात्रि चेकिंग के दौरान ड्रंकन ड्राइविंग के तहत नशे में वाहन चलाने पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया और वाहन सीज किए।
इनमें
*1.* कार UK07 BL 8230 चालक  संजय दानू निवासी सुभाष नगर हल्द्वानी  जिला नैनीताल
*2.*  कार UP 25 CH4113 चालक आर्यन शर्मा निवासी परशुराम मेडिकल पार गोपाल नगर बरेली
*3 डंपर UK 04CA 5097 चालक पवन कुमार निवासी खेड़ा गौलापार
*4.* कैंटर UK 04CB 8410 चालक तारा सिंह निवासी पदमपुरी मुक्तेश्वर
*5.* स्कूटी  UK 04 AN  7544 निश्चल पांडे निवासी शीश महल काठगोदाम ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *