विजिलेंस ने नायब नाजिर को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 

सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने बाजपुर सिविल कोर्ट में नायब नाजिर ओम चौहान को 3500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार किसी मामले में हुए समझौते का राजीनामा दाखिल करने वह सिविल कोर्ट में गया तो वहां पर नियुक्त नायब नाजिर ओम चौहान द्वारा कोर्ट फीस के नाम पर 3500/-रूपये रिश्वत की मांग की है। यह शिकायत जॉच में सही पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी द्वारा निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 16.07.2026 को अभियुक्त ओम चौहान निवासी ग्राम निवाड़मुण्डी पो0 व थाना जसपुर जनपद-ऊधमसिंहनगर को शिकायतकर्ता से 3500 रूपये रिश्वत लेते हुये माननीय न्यायालय सिविल जज, जूनियर डिवीजन बाजपुर स्थित कार्यालय से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *