समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल का शिष्टमंडल हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट नगर और नगर की अन्य समस्याओं को लेकर जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी जी से उनके कार्यालय में मिला और उनको बिन्दुवार समस्याओं को अवगत करवाया।
*1- ट्रांसपोर्ट नगर हल्द्वानी की नालियां बंद हे और भीषण गंदगी फैल रही हे अतः नालियों को खुलवाया जाय*
*2- ट्रांसपोर्ट नगर में बरसात के पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं हे जिस कारण बरसात का पानी भर जाता हे और वह दुकानों के अंदर आने की वजह से व्यापारियों का सामान खराब हो रहा हे अतः ड्रेनेज सिस्टम सही किया जाय*
*3- ट्रांसपोर्ट नगर में पानी निकासी नहीं होने के कारण संभावित बीमारियों का खतरा बढ़ गया हे जो सबसे बड़ी चिंता का विषय हे*
*4- हल्द्वानी महानगर में जगह जगह सड़के खुदी हुई हे बरसात के कारण स्थिति काफी दयनीय हो गई हे जिसके कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हे*
*5- सड़क चौड़ीकरण का कार्य बड़ी धीमी गति और गैर जिम्मेदाराना पूर्वक किया जा रहा हे जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा हे*
*6- सरकार द्वारा जनता की सुविधाओं के लिए जो भी निर्माण कार्य करवाए जा रहे हे उन कार्यों की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाय*
*7- मुख्य बाजार की सड़को के निर्माण कार्य को त्योहारों से पूर्व पूर्ण किए जाय*
*सिटी मजिस्ट्रेट श्री वाजपेयी जी ने व्यापारियों को व्यापार मंडल की मांगो पर शीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाया आज सिटी मजिस्ट्रेट से मिलने वाले लोगों में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता जिला अध्यक्ष कुंदंन बिष्ट जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ट्रांसपोर्ट नगर प्रभारी अश्मित गुजराल विशाल जुनेजा राजेश साहू प्रभजोत चंडोक भवानी शंकर जोशी अंकित ऐरी हरीश भंडारी योगेंद्र बिष्ट शुभम साह कमल रुबाली शेर सिंह मेहरा रोहित साह विक्की संधू आदि व्यापारी थे।



