कुमाऊं में यहां लैंड जिहाद का आरोप, हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, देखें वीडियो

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले में रुद्रपुर के भमरौला गांव में कब्रिस्तान से लगी जमीन पर कथित कब्जे को लेकर रविवार को हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे उन्होंने लैंड जिहाद का मामला बताया। उन्होंने प्रशासन से निर्माण कार्य तत्काल रुकवाने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी जमीन पर बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से भूमि के स्वामित्व, निर्माण की वैधता और संबंधित अभिलेखों की जांच कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।