पत्नी ने नगर निगम के पार्षद पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले की हल्द्वानी कोतवाली में नगर‌ निगम के पार्षद और उनके परिजनों पर दहेज में 10 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। राष्ट्रीय पार्टी से जुड़े पार्षद पर उनकी ही पत्नी ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार एक विभाग में तैनात महिला ने दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि उसका विवाह करीब दो साल पहले हल्द्वानी के ही एक वार्ड निवासी से विवाह हुआ था। विवाह के दौरान मायकेवालों ने पांच लाख नगद और घरेलू सामान दिया था। विवाह के बाद से ही कम दहेज लाने का ससुरालियों ने ताने देना शुरू कर दिये। वह सब कुछ बर्दाश्त करती रही लेकिन ससुरालियों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया और उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट की गई। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। वहीं पता चला है कि पार्षद के परिवार की ओर से बहू का आचरण ठीक न होने के कारण एक साल पहले ही बहू को बेदखल किया गया था।  बहू पर भी अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *