समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले में हल्द्वानी शहर के प्रतिष्ठित स्कूल की छात्रा नाबालिग के साथ फरार हो गयी। आरोप है कि वह घर से मां के लाखों के जेवरात भी ले गयी है। परिजनों ने कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि बीती एक जुलाई को छात्रा के पिता उसे स्कूल गेट तक छोड़कर आए थे लेकिन जब छुट्टी के समय लेने गए तो पता चला कि वह स्कूल ही नहीं पहुंची है। सीसीटीवी कैमरे जांचने पर पता चला कि छात्रा किसी स्कूटी सवार के साथ बैठकर गई। पुलिस टीमें छात्रा की तलाश में दबिश दे रही है। बताया गया कि छात्रा जिसके साथ गयी है वह भी नाबालिग है और वह भी किसी दूसरे प्रतिष्ठित स्कूल में छात्र है।



