समाचार शगुन उत्तराखंड
नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम सिमलखा निवासी विशाल जलाल(19) पुत्र आनंद सिंह की बृहस्पतिवार को कोसी नदी पार करते समय पैर फिसलने से नदी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने युवक की डूबने की खबर पुलिस और एसडीआरएफ को दी। क्षेत्र में मॉक ड्रिल कर रही एसडीआरएफ की टीम कोसी नदी किनारे पहुंची। टीम ने युवक को नदी से बाहर निकालकर अचेत हालत में गरमपानी सीएचसी में पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खैरना चौकी प्रभारी सतीश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि युवक की मौत कोसी नदी में डूबने से हुई है। बताया जाता है कि विशाल हल्द्वानी से अपनी दादी के घर आया था।



