समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
दिल्ली हाइवे पर रोडवेज बसों के हादसे थम नहीं रहे हैं। रविवार की तड़के हल्द्वानी डिपो की बस मुरादाबाद में पाकबाडा के पास ट्रैक्टर ट्राली ने वाल्वो को टक्कर मार दी। हादसे बस के यात्री बाल बाल बच गए। काफी देर तक दोनों पक्षों में बहस होती रही। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को रवाना किया गया। मामले की सूचना डिपो के अधिकारियों को दे दी गई है।



