समाचार शगुन उत्तराखंड

अल्मोड़ा मुख्यालय के विवेकानंदपुरी वार्ड निवासी यूकेडी नेता मोहित साह के पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। घटना के बाद स्वजन और आसपास अफरा तफरी मच गई।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका मासी महाविद्यालय में योग प्रशिक्षक पद पर तैनात थी। 38 वर्षीय लता साह अपने पति मोहित साह और 13 वर्षीय पुत्र के साथ मुख्यालय के विवेकानंद पुरी में रहती थी। आठ जून सोमवार को सुबह मोहित साह अपने पुत्र को स्कूल छोड़ने गए थे। इस बीच लता साह ने किचन का दरवाजा बंद कर वहां अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगा दी। आग लगने के बाद धुंआ उठने और चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग वहां एकत्र हुए लेकिन जब तक लोग खिड़की दरवाजा तोड़कर महिला के पास पहुंचते तब तक महिला काफी जल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने तुंरत महिला को बेस अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका मासी महाविद्यालय में योग प्रशिक्षक पद पर तैनात थी।



