नशामुक्ति केंद्र के कर्मचारियों की आंख में नींबू-मिर्च का घोल डालकर आठ युवक भागे

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में गौलापार स्थित नशामुक्ति केंद्र के कर्मचारियों की आंख में नींबू-मिर्च का घोल डालकर आठ युवक फरार हो गए। इस घटना से हड़कंप मच गया।हालांकि फरार हुए आठ युवकों में दो युवकों को काठगोदाम थाना क्षेत्र से पुलिस ने पकड़ लिया था। पुलिस ने बुधवार रात तक बाकी अन्य छह युवकों का पता किया तो वह अपने घर पहुंच चुके थे। इस घटना के बाद नशा मुक्ति केंद्र की सुरक्षा में गंभीर सवाल उठाया।  काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र के गौलापार सुल्तानपुरी में मंथन नशा मुक्ति केंद्र चल रहा है। इसमें लंबे समय से नशा छुड़वाने के लिए रह रहे आठ युवकों ने केंद्र से भागने का प्लान बनाया। सोमवार को केंद्र के अन्य स्टाफ किसी बैठक में गए हुए थे। युवकों ने दोपहर में खाना खाने के बाद नींबू व लाल मिर्च अपने पास रख ली और देर शाम होते ही बाहर कर्मियों को आवाज लगाकर अंदर बुला लिया, जैसे ही वहां कर्मचारी पहुंचे युवकों ने उनकी आंख में नींबू व मिर्च का घोल फेंक दिया। इससे कर्मियों की आंख में जलन हो उठी और वह बिलबिला गए। मौका देखते ही आठ युवक नशा मुक्ति केंद्र से फरार हो गए। इससे केंद्र संचालक के हाथ-पांव फूल उठे और उन्होंने काठगोदाम कोतवाली में आठ युवकों की गुमशुदगी दर्ज करवाई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here