समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बुलेट सवार ने चेकिंग के दौरान एक कांस्टेबल के पैर पर गाड़ी चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया। कालाढूंगी रोड पर बीते सोमवार को कांस्टेबल ललित नाथ चेकिंग कर रहा था तभी उस पर बाइक चढ़ा दी, इसमें उसका पैर टूट गया और उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाल ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज देख आरोपी की पहचान की जा रही है।



