समाचार शगुन उत्तराखंड
रूद्रपुर। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने रवीन्द्र नगर में राधा कृष्ण महानाम यज्ञ सभा की ओर से आयोजित श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन में पहुंचकर आशीर्वाद लिया और सभी के लिए खुशहाली की कामना की। इस दौरान आयोजकों ने ठुकराल को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। संकीर्तन कार्यक्रम में विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर ठुकराल ने भक्ति और संकीर्तन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संचार करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की भी सराहना की। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष हीरा मण्डल, उपाध्यक्ष विपुल गाईन, चंदन देवनाथ, सचिव सुकुमार वैध, सरजीत मण्डल, उपसचिव अमिताभ मल्लिक, संजय हाल्दार, कोषाध्यक्ष विवेक महलदार, कार्तिक मण्डल, विष्णु, प्रकाश अधिकारी आदि समेत तमाम लोग मौजूद थे।



