पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल में ली आखिरी सांस

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन से देश को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।

इधर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे देश और विश्व के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय राजनीति के ऐसे स्तंभ थे, जिन्होंने अपने ज्ञान, दूरदर्शिता और नीतियों से देश को हर संकट से उभारा और विकास के नए आयाम स्थापित किए। सुमित हृदयेश ने कहा कि 1991 के आर्थिक संकट के दौरान डॉ. मनमोहन सिंह द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदमों ने भारत को आर्थिक स्थिरता दी और वैश्विक स्तर पर एक मजबूत पहचान दिलाई। उनकी सादगी, निष्ठा और सेवाभाव हर राजनेता और नागरिक के लिए एक आदर्श हैं। विधायक ने यह भी कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन हमें सिखाता है कि कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और दूरदर्शिता से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने देश के लिए जो योगदान दिया है, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बना रहेगा।डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए सुमित हृदयेश ने कहा, “डॉ. मनमोहन सिंह का जाना एक युग का अंत है। उनकी विद्वता और सरलता को देश सदैव याद करेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *