समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित देशी शराब की दुकान के पास युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में भेज दिया। जानकारी के अनुसार करीब 45 वर्षीय युवक का शव 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के वरिष्ठ अफसर ने बताया कि शव किसी मूर्तिकार की दुकान के भीतर मिला।



