हल्द्वानी में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में ट्रेन से कटकर युवक की मौत
तीनपानी बरेली रोड के पास हुआ हादसा।

काठगोदाम से हावड़ा जा रही बाघ एक्सप्रेस से कटकर गोरापडाव बरेली रोड के युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 25 जनवरी रविवार की रात टीपीनगर पुलिस चौकी के तीनपानी क्षेत्र में यह हादसा हुआ। मृतक का नाम 20 वर्षीय विकास पुत्र जयपाल निवासी गोरापड़ाव गोला गेट बताया गया है। हादसे की सूचना मिलते पर मृतक के पिता जयपाल मौके पर पहुंच गये थे । शव मोर्चरी में रखा गया है।