लग्जरी कारों में सवार 10 युवकों ने पुलिस से की अभद्रता, हूटर बजाकर भाग रहे थार समेत तीन वाहन बैरिकेडिंग लगाकर पकड़े

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

एसएसपी मीणा के कड़े निर्देश पर कालाढूंगी पुलिस की सख्त कार्यवाही*

Advertisement

पुलिस से अभद्रता, हूटर बजाकर सड़क पर रौब, कानून हाथ में लेना पड़ा महंगा*
तीन लग्जरी गाड़ियां हुईं सीज, 10 लोगों पर कार्यवाही, माफी मांगते आये नज़र

रविवार 14 सितंबर को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वाहन संख्या UP32PY9611 (स्कार्पियो), UP32PU5011 (थार) तथा UP32NX0777 में सवार कुछ लोग मंगोली क्षेत्र में पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कालाढूंगी पुलिस ने कालाढूंगी तिराहे पर चैकिंग अभियान चलाया। दो वाहन रोक लिए गए जबकि थार वाहन मौके से तेज गति से भाग गया। पीछा कर बेलपड़ाव पुलिस द्वारा उसे रोक लिया गया।
पूछताछ में सामने आया कि गाड़ियों में हूटर लगाकर तेज गति से दौड़ा जा रहा था। रोकने पर वाहन सवार 10 लोग गाड़ी से उतरे और पुलिस से बदतमीजी शुरू कर दी। इसके बाद सभी वाहन सवार तेज गति से भागने लगे, लेकिन कालाढूंगी क्षेत्र में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर तीनों वाहन रोक लिए गए, सभी वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत तीनों वाहन सीज कर थाने में खड़ा किया* गया। साथ ही पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए संबंधित व्यक्तियों से जुर्माना वसूल किया गया और माफ़ीनामा लिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून का उल्लंघन और पुलिस से बदतमीजी किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement