समाचार शगुन डेस्क उत्तराखंड


कुमाऊं के अल्मोड़ा और बागेश्वर में भाजपा प्रत्याशी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज कर ली है। बागेश्वर में भाजपा की शोभा देवी ने कांग्रेस की सरोज आर्या को हराकर अध्यक्ष पद हासिल किया। शोभा को 12, सरोज को छह मत मिले। एक मत निरस्त हुआ। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की विशाखा खेतवाल को 10 और निर्दलीय नवीन परिहार को नौ मत मिले। अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी हेमा गैड़ा ने कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता कुंजवाल को चार मतों से हराकर जीत दर्ज की है। हेमा गैड़ा को 24 मत, सुनीता कुंजवाल को 20 मत और उक्रांद प्रत्याशी सरस्वती किरौला मात्र एक मत मिला है। उपाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नेगी ने जीत दर्ज की है। उन्हें 26 मत और कांग्रेस प्रत्याशी शंभू रावत को 19 मत मिले हैं।