विश्व तंबाकू दिवस पर जगह-जगह विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विश्व तंबाकू दिवस पर जगह-जगह विधिक साक्षरता शिविरों का आयोजन किया गया।
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल सुबीर कुमार के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीनू गुलियानी के द्वारा वर्चुअली एवं पैरालीगल वॉलिंटियर उमा भंडारी की उपस्थिति में सर्वोदय आई ए एस कोचिंग इंस्टीट्यूट में युवाओं को तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों एवं किसी भी प्रकार के नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को बताते हुए विश्व तंबाकू दिवस का संदेश “तंबाकू एक धीमा जहर है इससे बचाव ही समझदारी” के बारे में युवाओं को जागरूक किया। तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू या नशे की लत के खतरों एवं होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराते हुए संकल्प लिया गया कि मैं तंबाकू का सेवन नहीं करूंगा और अपने आसपास के लोगों को भी तंबाकू का सेवन करने से रोकने का प्रयास करूंगा। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापों, स्थाई लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत, नालसा टोल फ्री नंबर 15100, राह वीर योजना, बाल विवाह, रोड सेफ्टी के साथ यातायात नियमों, पेंशन योजना, ई-श्रम कार्ड और श्रम कार्ड जैसी अन्य लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया। इसके साथ ही एच एन इंटर कॉलेज के बच्चों के साथ तंबाकू निषेध पर जागरूकता शिविर के साथ ड्राइंग प्रतियोगिता भी कराई गई, साथ ही मेडिकल कॉलेज के छात्रों के द्वारा नुक्कड़ नाटक भी किया गया। जिसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम मोहित महेश व सिविल जज जूनियर डिवीजन आदर्श त्रिपाठी, हल्द्वानी द्वारा छात्रों को जागरूक किया गया। सर्वोदय आईएएस के प्रबंधक रमेश सिंह, एचएन इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य बलराम प्रसाद, अध्यापक गण नेहा जोशी, सपना बेलवाल, दिनेश चंद जोशी,आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।

Advertisement

 

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement