नंधौर नदी में अचानक बढ़ा पानी, खनन में लगे मजदूरों ने भागकर जान बचाई, देखें वीडियो

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के चोरगलिया क्षेत्र की नंधौर नदी में अचानक पानी आने से खनन कार्य में लगे मजदूरों में हड़कंप मच गया। उन्होंने भागकर जान बचाई। खनन वाहनों को तत्काल निकाला गया और कुछ फंस भी गए। अचानक पानी आने का कारण पहाड़ पर हो रही बारिश बताया जा रहा है।