160 स्कूली बच्चे हल्द्वानी के गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में टेकेंगे मत्था

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

शनिवार 24 मई की सवेरे 8 बजे दून पब्लिक स्कूल के 160 बच्चे गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा रामलीला मोहल्ला में दर्शन करेंगे। इस दौरान गुरमत कीर्तन गुरबाणी गायन व सिख इतिहास की कथा के बाद लंगर भी ग्रहण करेंगे। बच्चों के साथ 30 शिक्षक व शिक्षिकाएं भी सिख धर्म की मान्यताओं से रूबरू होंगी।  यह जानकारी देते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सिख इतिहास काफी गौरवशाली रहा है, जिसमें श्री गुरु गोविंद सिंह ने अपने पूरा परिवार का बलिदान देश और धर्म की रक्षा के लिए न्योछावर करा। उनकी जीवनी पर विशेष कथा विचार किया जाएगा। बैठक में अमरजीत सिंह आनंद, मुख्य सेवादार,वीरेंद्र सिंह चड्ढा, अमन आनंद, मनलीन कोहली, बन्नी चंडोक, हरजीत सिंह चड्ढा, कंवलजीत सिंह उप्पल, जसबीर गोल्डी, रमन साहनी, भूपेंद्र साहनी, हरपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *