हल्द्वानी से कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के समर्थन में जुटी महिलाओं ने किया प्रचार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी नगर निगम से कांग्रेस के मेयर पद के उम्मीदवार ललित जोशी की धर्मपत्नी कविता जोशी ने आज शुक्रवार तीन जनवरी को साकेत और कौशल कॉलोनी में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने सभी से अपील की कि वे भारी संख्या में मतदान करें और हल्द्वानी के विकास में अपना अमूल्य योगदान दें।

हल्द्वानी से कांग्रेस मेयर प्रत्याशी ललित जोशी के समर्थन में जुटी महिलाओं ने किया प्रचार
ललित जोशी के पक्ष में जनसंपर्क करतीं महिलाएं।