उत्तराखंड:‌ आईएएस अफसरों के तबादले, देखें सूची

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड शासन ने 6 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके तहत अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और पौड़ी के संयुक्त मजिस्ट्रेट को बदला गया है। वहीं प्रतीक्षारत तीन आईएसएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा देहरादून के तीन पीसीएस अधिकारियों को भी बदला गया है। अल्मोड़ा की संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस वरुणा अग्रवाल को संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर बनाया गया है। पिथौरागढ़ के संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस आशीष कुमार मिश्रा को संयुक्त मजिस्ट्रेट हरिद्वार बनाया गया है। इसके अलावा संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी आईएएस अनामिका को संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून बनाकर भेजा गया है।