हल्द्वानी में गौला पुल से कूदा युवक, हुई मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी के गौला पुल से युवक ने छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग व पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को बेस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान आदिल (22) पुत्र इकबाल, निवासी लाइन नंबर 17, आजाद नगर के रूप में हुई है। आदिल हल्द्वानी की मटर गली में अपने चाचा की कपड़ों की दुकान में काम करता था। घटना के बाद से युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के अनुसार आज मंगलवार की सुबह भी एक अन्य युवक ने गौला पुल से छलांग लगाई थी लेकिन वह पानी में गिर गया। उसे तुरंत रेस्क्यू कर पुलिस ने सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *