नैनीताल से दोस्त की पत्नी को भेज दिया दारू पार्टी का वीडियो, फिर क्या था हो गया हंगामा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कुमाऊं के नैनीताल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दिल्ली से घूमने आए चार दोस्तों में से दो दोस्त आपस में ही भिड़ गए। दोनों में जमकर लात-घुसे चले। पुलिस के आने पर मामला जैसे तैसे शांत हुआ। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से चार दोस्त बीती रविवार को घूमने के लिए पर्यटन नगरी नैनीताल पहुंचे। यहां चारों दोस्तों ने जमकर मस्ती की और नैनीताल के पर्यटक स्थलों का भ्रमण कर आनंद लिया। इसके बाद शाम को चारों दोस्त तल्लीताल स्थित एक होटल में आ गए। जहां चारों ने जमकर दारू पार्टी की लेकिन इस रंग में भंग तब पड़ गया जब एक दोस्त ने दारू पार्टी का वीडियो बनाकर दूसरे दोस्त की पत्नी को भेज दिया। इसके बाद क्या था दूसरे दोस्त की पत्नी ने अपने पति को फोन कर जमकर फटकार लगा दी। उसके बाद जैसे ही दोस्त को वीडियो भेजने का पता चला तो उसने साथी दोस्त की पिटाई कर दी। फिर मामला शांत करने के लिए मौके पर पुलिस बुलानी पड़ गई। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *