हल्द्वानी में यहां कारपेंटर ने घर में अकेली युवती से कर दी छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्रांतर्गत कारपेंटर ने घर में काम करने के दौरान युवती से छेड़छाड़ कर दी। इस मामले में युवती के भाई की तहरीर पर काठगोदाम थाना पुलिस ने आरोपी कारपेंटर अयान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती के भाई ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि बीते रविवार को चंबल पुल स्थित फर्नीचर की दुकान का कारीगर अयान उनके घर पर लकड़ी का काम करने पहुंचा था। घर में उस समय उसकी 18 वर्षीय बहन अकेली थी। आरोप है कि कारपेंटर ने पहले खिड़की से तांकझांक की और इसके बाद उसकी बहन को डरा धमका कर बहन से इंस्टाग्राम आईडी, मोबाइल नंबर और एक गुलाब का फूल मांगा। इसके बाद छेड़छाड़ करते हुए दोबारा आने की बात कहकर चला गया। परिजन घर लौटे तो उसकी बहन डरी हुई थी पूछने पर अपने साथ हुआ घटनाक्रम बताया। इधर काठगोदाम थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के भाई के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। मामले की जांच महिला दरोगा को सौंपी गई है।

Advertisement

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement