हल्द्वानी में पिकअप की चपेट में आने से ढाई साल के बच्चे की मौत

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में पिकअप ने मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में ढाई वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया।‌‌ मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । हादसे के बाद चालक पिकअप मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
मंडी चौकी क्षेत्र के तीनपानी बाईपास गौजाजाली बिचली में रेता बजरी का स्टॉक है ,पिकअप वाहन स्टॉक से रेता उठा रहा था कि स्टॉक के पास ही मजदूरों की झोपड़ियां बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मजदूर संदीप का ढाई वर्षीय पुत्र गणेश अपनी झोपड़ी के पास खेल रहा था‌ कि तभी पिकअप वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर गुस्साए लोगों ने पिकअप में तोड़फोड़ कर प्रदर्शन किया और चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। सूचना मिलने पर सीओ नितिन लोहनी, कोतवाल उमेश मलिक, अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंच गए और हंगामा कर रहे लोगो को किसी तरह शांत कराया। सीओ लोहनी ने बताया कि वाहन चालक शीघ्र पुलिस की गिरफ्तार में होगा। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here